मध्यप्रदेश नरसिंहपुर में एक युवक के साथ हैवानियत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। एक युवक को बाइक चोरी के संदेह में कुछ लोगों ने उल्टा लटकाकर पीटा है। आरोप है कि युवक को बिजली के झटके भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। बाइक चोरी के संदेह में एक युवक को निर्वस्त्र कर उल्टा लटका कर पीटा गया है। उससे अश्लील हरकतें कराई गई हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना चिचली थाना क्षेत्र में हुई और किडनैप तथा मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
नरसिंह जिले में एक युवक के साथ जानवरों जैसा सलूक किया गया है। बाइक चोरी के संदेह में एक युवक को तालिबानी सजा दी गई। उसको उल्टा लटकाकर बेल्ट से पीटा गया। इतना ही नहीं युवक के गुप्तांग में पेट्रोल डालकर बिजली के झटके दिए गए। मामले में एएसपी नागेंद्र पटेरिया ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
……पुलिस ने की कार्रवाई……
पुलिस ने बताया कि पीड़ित (29) ने रविवार को दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा कि कमल बसोर और उसके साथियों ने उसका किडनैप कर उसे एक कमरे में बंद कर दिया और बाइक चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित को बिजली के झटके दिये जाने और उस पर पेट्रोल डाले जाने संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर एएसपी ने कहा कि पीड़ित द्वारा बताये गये तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
