Uttrakhand: बड़ी खबर – VC के माध्यम से सीएम ने कुमाऊँ कमिश्नर, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ के DM को दिए निर्देश, NDRF और SDRF टीम राहत कार्य में लगी।
Uttrakhand: गोपेश्वर (चमोली) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुमाऊँ कमिश्नर, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ क्षेत्र में हुई अत्यधिक वर्षा, इससे हुए नुकसान एवं राहत व बचाव कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक की।
इस दौरान अधिकारियों को राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने, विभागों को आपसी सामंजस्य बना कर कार्य करने एवं हर संभावित परिस्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
वही इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया बात करते हुए बताया की सभी जिलों के जिला अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम में भी राहत कार्यों में जुटी हुई है, जिला प्रशासन एवं तहसील प्रशासन के द्वारा क्षेत्र में भ्रमण तथा ग्रामीण निचले क्षेत्रों में राहत सामग्री तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से ग्रामीणों को रेस्क्यूभी किया जा रहा है।