Uttrakhand: खटीमा से मझोला जाने वाले सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन से दो बाइक सवार की टक्कर, एक बाइक सवार की मौत तो एक गंभीर रूप से घायल।
उधम सिंह नगर खटीमा मझोला मोटर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक साथी गम्भीर रूप से घायल हुआ है, खटीमा की ग्राम बरी अंजनिया के पास मुखराम कालोनी निवासी अभिनाश कुमार पुत्र मन्नू गौतम वर्ष 21 व धर्मेन्द्र कुमार पुत्र विसर्जन कुमार वर्ष 40 बाइक संख्या यूके 06 एयू 7310 से मोबाईल फोन लेने सत्रहमील बाजार को घर से निकले थे।
अभी थोड़ी दूर ग्राम जमौर के पास पहुंचे ही थे, वही भारी बारिश में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनो युवकों को टक्कर मार दी, जिसके चलते दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए, भारी बारिश के दौरान घटना के समय मार्ग पर सन्नाटा था, औऱ वाहनों की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के घरों से लोग निकले और सड़क दुर्घटना की सूचना सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी ललित सिंह बिष्ट को दी,
ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को 108 वाहन से खटीमा नागरिक चिकित्सालय भेजा, जहाँ उपचार के दौरान अभिनाश कुमार की मृत्यु हो गई, जबकि धर्मेंद्र कुमार का उपचार चल रहा है, वहीं घायल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बाइक को टक्कर यूपी की रोडवेज बस ने मारी पुलिस आसपास के घरों व राइस मिलों के सीसीटीवी कैमरे के आधार पर वाहन की तलाश में जुटी है, और मामले की जांच कर रही है।
वही मिली जानकारी के अनुसार मृतक अभिनाश कुमार तीन भाई व तीन बहनें है, अचानक की घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वही मौके पर 17मील पुलिस चौकी प्रभारी ललित सिंह बिष्ट, एसआई पूरन चन्द्र पाडेय, कांस्टेबल त्रिभुवन पड़लिया, विपिन कुमार, रवि कुमार, आदि मौजूद थे।
