Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मधुबाला संग पोपटलाल की शादी हुई फिक्स, महिला मंडल में होगी नई एंट्री?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि पोपटलाल की जिंदगी में खुशियां आ गई है. मधुबाला ने उनसे शादी करने के लिए हां कह दिया है और सभी गोलुकधाम वाले तैयारियों में लग गए हैं. अगर पोपट की शादी हो गई, तो महिला मंडल में एक नई शख्स की एंट्री होगी।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. हर एक कैरेक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. जेठालाल हो या फिर गोलुकधाम सोसाइटी के भिड़े और सोढ़ी सभी की एक्टिंग जबरदस्त होती है. सीरियल का लेटेस्ट एपिसोड पोपटलाल की मधुबाला से शादी करने की जर्नी को दिखाता है. जहां इंस्पेक्टर चालू पांडे ने कहा कि उनकी बेटी से पोपटलाल से शादी करने के लिए हां कह दी है. ये बात सुनकर पूरे सोसाइटी वाले खुशी से झूम उठे।

Tarak Mehta ka ulta chasma के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत चालू पांडे की ओर से मधुबाला की शादी की बात करने से होती है. सभी सोसाइटी वाले एक दूसरे को मिठाई खिलाते है और रिश्ते की बात को आगे बढ़ाते है. हालांकि चालूपांडे कहते हैं कि एक गड़बड़ है, सगाई कल ही करनी होगी नहीं तो एक साथ तक कोई भी मुहूर्त नहीं है. इस बात को सुनकर बापूजी कहते हैं कि हम कल की सारी तैयारियां करके पोपट और मधुबाला की सगाई करवा देंगे।

पोपटलाल और मधुबाला की शादी की तैयारियां शुरू

इस बात को सुनकर सभी खुश हो जाते हैं. लड़की वालों के जाने के बाद सभी गोलुकधाम वाले डिसाइड करते हैं कि वो क्या काम करेंगे. जहां जेठालाल बिजी हैं, वहीं बाकी सभी साथी काम बांट लेते हैं. इधर पोपटलाल टप्पू सेना को अपनी सगाई की खुशखबरी देता है और वे रोमांचित हो जाते है. हालांकि सभी को इस बात का भी बुरा लगता है कि वे समारोह में शामिल नहीं हो सकते, क्योंकि उनका पूणे में कुछ काम है. अब आने वाले एपिसोड में ये देखने वाली बात होगी कि इस बार सच में पत्रकार घोड़ी चढ़ेंगे या फिर उनकी किस्मत दगा दे जाएगी. अगर सबकुछ अच्छे से हो गया, तो महिला मंडल को एक नई मेंबर मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *