Champawat: जय बालाजी कीर्तन मण्डल द्वारा आयोजित सावन माह आरती का काफ़ी धूम धाम से आयोजन किया गया।

नेपाल सीमा से सटे वनबसा में पिछले कई वर्षों से जय बालाजी कीर्तन मण्डल द्वारा आयोजित सावन माह आरती का काफ़ी धूम धाम से आयोजन किया जाता रहा है।
मण्डल के संस्थापक सदस्य कपिल भार्गव ने बताया कि जय बाला जी कीर्तन मण्डल द्वारा वनबसा में शारदा घाट के किनारे पिछले कई वर्षों से सावन माह में आरती का आयोजन किया जाता रहा है।

श्री भार्गव ने बताया कि इस इलाक़े को ख़ास पहचान दिलाने के लिए भजनमय आरती का आयोजन किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में वनबसा शारदा घाट का देश विदेश में महत्व पता चल सके, प्रत्येक माह सावन माह में यहाँ आयोजित होने वाली आरती में बनबसा टनकपुर सहित खटीमा और नेपाल के सैकडो लोग हिस्सा लेते है।

सुरक्षा की दृष्ठि से नेपाल सीमा पर बनी वनबसा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी और एस डी आर एफ़ के सुरक्षा कर्मी और गोताखोर भी शारदा घाट पर आरती के दिनों विशेष तौर पर तैनात रहते है। आयोजन कमेटी ने सुरक्षा कर्मियों और विद्युत व्यवस्था करने वाले कर्मियों का भी विशेष आभार जताया है।

आरती में कीर्तन मण्डल के वरिष्ठ सदस्य मनोज मित्तल, अभिषेक गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, सरदार स्वीटी सिंह, ललित वर्मा, जनक चंद, डॉ मनीष श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, राजकुमार पारिक, चंद्र शेखर भट्ट, गिरीश जोशी, सुरेश उपरेती, केसर सिंह खोलिया, शिव नारायण साहू, विक्की कापड़ी, अशीस भट्ट, गौरव कापड़ी सहित सैकडो लोगो ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *