खटीमा सिटी कॉन्वेंट स्कूल में कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया,
दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त, मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी
आज दिनांक 26 जुलाई ,2024 सिटी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया,
कार्यक्रम का प्रारंभ में विद्यालय प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय, एजुकेशनल डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान, उप प्रधानचार्य कैलाश चंद्र पांडेय आर्मी एनसीसी सीनियर डिवीजन ए एन ओ लेफ्टिनेंट प्रकाश बिष्ट, नेवी एनसीसी सीनियर डिवीजन ए एन ओ सब लेफ्टिनेंट वंदना बिष्ट,आर्मी जूनियर डिवीजन ए एन ओ थर्ड ऑफिसर नीता उपाध्याय, एयर विंग एनसीसी जूनियर डिवीजन ए एन ओ थर्ड ऑफिसर लक्ष्मी मेहता तथा नेवी जूनियर डिवीजन ए एन ओ थर्ड ऑफिसर प्रवीण बोरा द्वारा शहीदों को पुष्प अर्पित कर एवं श्रद्धांजलि देकर किया गया।
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय ने कहा कि आज हम उन शहीदों को नमन करते हैं जिनके कारण हम अपनी आजादी का आनंद ले पा रहे हैं। उन्होंने समारोह में उपस्थित स्टाफ व बच्चों को अपने संबोधन में उन सभी अमर योद्धाओं को याद किया जिन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और दुश्मन के हमले से देश की रक्षा की।
उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध 1999 में भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को हमारी सेना विजय हुई। हम सभी को इन वीर योद्धाओं के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर अपने देश की खातिर अपना जीवन बलिदान करने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद मनोज सिंह रुमाल के आवास पर जाकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर सलामी दी और कारगिल विजय दिवस के शहीदों को नमन किया। नायब सूबेदार सतीश नाथ गोस्वामी जी(रिटायर्ड) ने कारगिल विजय दिवस के संघर्ष और कारगिल विजय दिवस की गाथा पर उपस्थित सभी कैडेट्स को व्याख्यान दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड जी द्वारा नायब सूबेदार सतीश नाथ गोस्वामी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
