प्रभु नेत्रालय द्वारा आखों का निशुल्क जांच कैंप आयोजित किया गया,
उधम सिंह नगर: खटीमा के ग्राम चांदा पंचायत घर में आयोजित हुआ निशुल्क आंखों की जांच कैंप, तथा इस दौरान निशुल्क दवाइयां का भी वितरण किया गया, वहीं इस पर प्रभु नेत्रालय के फील्ड मैनेजर नरेश गिरी तथा सीनियर मैनेजर प्रभु नेत्रालय केएन राय के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि प्रभु नेत्रालय के द्वारा समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाता रहा है,
इसी क्रम में आज खटीमा के ग्राम चांदा में आखों की निशुल्क जांच कैंप का आयोजन किया गया, इस दौरान लगभग 70 से अधिक मरीज की निशुल्क आंखों की जांच की गई, वही मैनेजर राय ने कहा की खटीमा प्रभु नेत्रालय का उद्देश्य है कि खटीमा तथा आस पास के क्षेत्रो के लोगों को आखों के इलाज में उचित स्वास्थ्य सेवा मिल सके, इस दौरान कैंप में ग्राम प्रधान पति रूप सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पति मिथुन सिंह राणा, फील्ड मैनेजर प्रभु नेत्रालय नरेश गिरी, गौतम ठाकुर, प्रिया ठाकुर सहीत कैंप में भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।