एक दोस्त ने अपने दोस्त को उतारा मौत के घाट, सनसनी खेज मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, एसएसपी द्वारा पुलिस टीम को ₹1000 नगद पुरस्कार की घोषणा,

“सनसनीखेज मर्डर का एसएसपी ने किया खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार,

एक दोस्त ने अपने दोस्त को उतारा मौत के घाट,

मृतक के महिला परिजन से अभियुक्त के अवैध संबंधों को लेकर हुआ था विवाद,

मृतक कुछ दिन पूर्व भी हरियाणा हिसार से लौट कर आया था गांव,

8 घंटे से भी कम समय में सनसनी खेज मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा,

एसएसपी द्वारा पुलिस टीम को ₹1000 नगद पुरस्कार की घोषणा,

हत्या में प्रयुक्त हथियार अवैध तमंचा 12 बोर बरामद”

उधम सिंह नगर: खटीमा कोतवाली क्षेत्र के गांव विरिया मझोला द्वितीय में मंगलवार को हुए सनसनीखेज मर्डर मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बुधवार को खटीमा कोतवाली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा कर दिया। गौरतलब है कि बिरिया मझोला के ग्राम प्रधान जनक चंद द्वारा मंगलवार की सुबह को दी गई सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा विरिया मझोला निवासी जयचंद पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद की तहरीर पर धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात के खिलाफ थाना में अभियोग पंजीकृत किया गया।

सीएम धामी के आदेश आपदा पीड़ितों को तत्काल मुआवजा सहायता धनराशि देने के आदेश, मुआवजा देने की कार्रवाई कर रहा प्रशासन।

मृतक की शिनाख्त दिनेश चंद पुत्र स्वर्गीय बलवीर चंद उम्र 32 वर्ष विरिया मझोला के रूप में की गई। वहीं घटना के शीघ्र अनावरण के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सीओ खटीमा के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया साथ ही एसओजी, सर्विलांस टीम तथा फॉरेंसिक टीमों की मदद के द्वारा भौतिक सुरागरसी पतारसी करते हुए मृतक के शव के पास पड़ी टोपी के शिनाख्त के आधार पर घटना के 8 घंटे से भी कम समय में हत्यारोपी वीरेंद्र सिंह परिहार उर्फ वीरु उम्र 37 वर्ष पुत्र नैन सिंह परिहार निवासी विधियां मझोला को घटना में प्रयुक्त हथियार अवैध तमंचा 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियोग में धारा 25(1ख)क आर्म्स अधिनियम की वृद्धि कर दी गई।

नगर पालिका का कूड़ा फैला खेतों में, सैकड़ों किसानों व ग्रामीणों ने अधिकारियो का किया घेराव।

वहीं कड़ी पूछताछ पर अभियुक्त विरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि मृतक के साथ उसकी बचपन से दोस्ती थी। मृतक दिनेश चंद कुछ दिन पूर्व ही हिसार से लौटकर गांव आया था। मृतक और अभियुक्त ने सोमवार की रात एक साथ बैठकर शराब पिया। इसी दौरान मृतक के महिला परिजन के साथ अभियुक्त के अवैध संबंधों के शक को लेकर हुए विवाद में हाथापाई हो गई तभी अभियुक्त ने अवैध तमंचा से मृतक के छाती पर गोली मारकर हत्या कर दी और अभियुक्त मौके से फरार हो गया। वहीं मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आयुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है साथ ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को देने हेतु ₹1000 नगद पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस टीम में सीओ खटीमा विमल रावत, प्रभारी निरीक्षक खटीमा प्रकाश सिंह दानू, थानाध्यक्ष झनकईया अनिल जोशी, थानाध्यक्ष नानकमत्ता देवेंद्र गौरव, एसआई अशोक कांडपाल, एसआई प्रियांशु जोशी, एसआई पंकज महर, एसआई किशोर पंत, एसआई विजेंद्र माल्यान, कांस्टेबल भूपाल चंद, कैलाश चंद, कमल पाल, नवीन खोलिया, खीम गिरी, प्रेम प्रकाश, शाहनवाज, राजेंद्र गिरी, ताजुद्दीन, नरेंद्र बोहरा, एसओजी सर्विलांस टीम मोहन बोरा, फॉरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वायड टीम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *