खटीमा झंनकट उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ, ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अमोल वासे तथा खंड विकास अधिकारी एनसी उपाध्याय द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को सक्षम बनाने के उद्देश्य से लोन धनराशि वितरण की गई,
वही इस दौरान नौ सहायता समूह इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, प्रत्येक सहायता समूह को ₹300000 की धनराशि के चेक वितरण किए गए, इस दौरान 9 स्वयं सहायता समूह को कुल 27लाख रुपए की धन राशी वितरण की गई, इस दौरान खंड विकास अधिकारी एनसी उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को रोजगार हेतु सक्षम बनाने के लिए लोन का वितरण उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा झनकट के मध्यम से किया गया हैं,
10 महिलाओ को जड़कर एक समूह होता बनाया जाता हैं, वही इस दौरान शाखा प्रबंधक अमोलवा से नई जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक महिला को ₹30000 की धनराशि का लोन वितरण किया गया है,
वही इस दौरान संजय भट्ट सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र के द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया तथा उन्हें सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं तथा अन्य स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई तथा वह स्वयं सहायता समूह के जरिए अपने जीवन को प्रगति सील बनाएं इसके बारे में भी बताया गया, इस दौरान कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी एनसी उपाध्याय, संजय भट्ट सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अमोल वासे शाखा प्रबंधक, स्वाती दुआ सहायक प्रबंधक, पियूष उपाध्याय सहायक प्रबंधक, मुकुल पांडे कार्यालय सहायक, आनंद कुमार कार्यालय सहायक, आदी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।
