खटीमा ब्लॉक प्रमुख नामधारी ने नई दिल्ली उत्तराखण्ड सदन में मुख्यमंत्री धामी से कारी मुलाकात,
उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा, इस दौरान आपदा से हुए किसानों के पशुओं के नुकसान तथा किसानों की फसल के भारी नुकसान के मुआवजे की मांग करी,
वही 17 मिल भगचुरी एवं प्रतापपुर मार्ग चौड़ीकरण व प्रवीण नदी की सफाई, पुन्नापुर संपर्क मार्ग तथा प्रतापपुर नंबर 9 होते हुए संपर्क मार्ग निर्माण, प्रतापपुर में बिजली घर का स्थापना, खटीमा से मझोला मोटर मार्ग पर हुए बड़े-बड़े गाडो का भरान कर निर्माण कार्य किए जाने की मांग करी है।
वहीं नागरिक अस्पताल खटीमा में 11 वैनटीलेटर मरीज के लिए उपलब्ध करवाए जाने की ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने मुख्यमंत्री को सौंप गए ज्ञापन में मांग करी है,
