खंड विकास अधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों ने नशा मुक्ति ब्लॉक बनाने को लेकर शपथ ग्रहण करी

खंड विकास अधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों ने नशा मुक्ति ब्लॉक बनाने को लेकर शपथ ग्रहण करी,

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के प्रयास को सफल करने के उद्देश्य से खटीमा ब्लॉक के कर्मचारियों के द्वारा नशा मुक्त समाज का निर्माण किए जाने की शपथ ग्रहण की गई,

इस दौरान खंड विकास अधिकारी नवीन चंद्र उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के द्वारा प्रदेश को नशा मुक्ति बनाने के उद्देश्य से ही आज खटीमा ब्लॉक में सभी कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण करी है,

वही नशा मुक्त समाज बनाने की इस पहल को कर्मचारी अपने कार्यालय व घर से शुरू कर समाज के हर व्यक्ति को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करेंगे, वही इस दौरान कलेक्टर समूह की महिलाओं ने घर के बने हुए उत्पादों के स्टॉल लगाए, वही स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सम्मिलित हुई,

वही इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी नवीन चंद्र उपाध्याय, सहायक समाज कल्याण अधिकारी विपिन बिष्ट, सहायक खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र सिंह कन्याल, बी एम एम तौफिक, भरत कन्याल जेई मनरेगा, गौरव कुमार जेई मनरेगा, भूपेंद्र कुमार रवि ग्रामीण निर्माण विभाग आदि सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *