ठेकेदार संघ ने अपनी मांगों को लेकर निविदाओं का किया बहिष्कार
जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के समस्त ठेकेदारों ने ठेकेदार संघ खटीमा के अध्यक्ष देवेंद्र चंद के नेतृत्व में गुरुवार को लोक निर्माण विभाग पहुंच कर उत्तराखंड ठेकेदार संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में निविदाओं का बहिष्कार करते हुए खटीमा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एमसी पलड़िया को एक ज्ञापन सौंपा।
साथ ही उन्होंने वर्तमान में डाली जाने वाली निविदाओं की तिथि को आगे बढ़ाने की भी मांग की। ज्ञापन में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चंद, भुवन जोशी, विक्रम चौहान, रमेश जोशी, सुरेश कुमार, विजय पाल सिंह, लाल बहादुर कुशवाहा, मोहिद सिद्दीकी, अमजद अली तथा मोहम्मद अनस आदि के हस्ताक्षर थे।