खटीमा सिटी कॉन्वेंट स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस,
खटीमा सिटी कॉन्वेंट स्कूल में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एजुकेशनल डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मेजर ध्यान चंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया,
यह खबर भी पढ़े, सिटी कॉन्वेंट स्कूल के एनसीसी कैडेट्स अनुज भंडारी का आल इंडिया थल सेना कैंप में चयन
और हॉकी के जादूगर को याद किया गया, इस अवसर पर मिनी मैराथन दौड़ कराकर बच्चों को एकता और सद्भावना का पाठ पढ़ाया तथा खेल संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, बास्केट बॉल और वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
यह खबर भी पढ़े, खटीमा प्रभु नेत्रालय के द्वारा जमौर ग्राम सभा में निशुल्क आंखों की जांच कैंप आयोजित किया गया,
प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का हॉकी जगत में देश को एक अलग पहचान दिलाने में अतुलनीय योगदान है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरित होने का संदेश दिया तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त खेल प्रशिक्षक शामिल रहें।
यह खबर भी पढ़े, Udham Singh Nagar News: 40 माध्यमिक स्कूलों की जल्द की जाएगी मरम्मत
