Khatima लायंस क्लब सिटी द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान, स्वच्छ और मस्त खटीमा,
खटीमा लायंस क्लब सिटी द्वारा स्वच्छता अभियान “स्वच्छ खटीमा – मस्त खटीमा” के तहत अपने 100 वर्ष पूरे कर चुका अटल उत्कृष्ट थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा शहर का प्रसिद्ध स्कूल जो मेरा भी स्कूल है जिसने देश को बड़े-बड़े ऑफिसर्स बड़े-बड़े बिजनेस आदि दिए हैं। हमें आज इस स्वच्छता अभियान में कार्य करते हुए बड़े सुख की अनुभूति प्राप्त हुई।
इस अभियान में कार्यक्रम चेयरमैन लायन महेश कोहली, क्लब के अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, सचिव लायन जितेन बत्रा, कोषाध्यक्ष लाइन संजय गुप्ता, लायन विवेक अग्रवाल जी, लायन दीवानी चंद जी, लायन राहुल कंसल जी, लायन मनोज धामी, सूरज कोहली, लाइन निर्मल न्यूलिया, लायन नरेंद्र सिंह रौतेला, सिटी कॉन्वेंट स्कूल के संस्थापक मोहन चंद्र उपाध्याय, थारू राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, एवम होशियार सिंह, एन एस एस, एयर एनसीसी के बच्चों के साथ-साथ करीब 400 से 500 विद्यार्थियों ने इस अभियान में भाग लिया सभी विद्यार्थियों को लायन महेश कोहली ने अपने जीवन में सेवा करने के लिए सेवा लाभ बताएं,
और खटीमा शहर के सबसे पुराने स्कूल को स्वच्छता अभियान का प्रथम कार्यक्रम स्थल बनाया, लायंस क्लब खटीमा सिटी सभी उपस्थित सदस्यों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हैं कि वे इसी प्रकार हमारा मनोबल बढ़ाते रहें हमारा लायंस क्लब खटीमा सिटी इसी प्रकार के अभियान भविष्य में निरंतर जारी रखेगा।