खटीमा बानूसी टोल प्लाजा पर चार पहिया वाहन स्वामी से धोखाधड़ी कर खाते से पैसे काटने की शिकायत के मामले में पीड़ित ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में सौपा ज्ञापन पत्र।
यह खबर भी पढ़े: Uttrakhand: सरकारी विभागों में 10 साल की सेवा पूरी कर चुके अस्थायी कर्मचारी होंगे नियमित, कैबिनेट की सहमति
जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के बानूसी में स्थित टोल प्लाजा के खिलाफ धोखाधड़ी कर खाते से पैसे कटने के मामले की शिकायत चार पहिया वाहन स्वामी वरिंदर सिंह पुत्र लस्कर सिंह निवासी सैजना पटपुरा के द्वारा खटीमा उप जिला अधिकारी कार्यालय में दी गई,
यह खबर भी पढ़े: सिटी कॉन्वेंट स्कूल के एनसीसी कैडेट्स अनुज भंडारी का आल इंडिया थल सेना कैंप में चयन
वही पीड़ित वीरेंद्र सिंह का कहना है कि उनके पास टोल पास होने के बावजूद भी उनके बैंक खाते से टोल प्लाजा की ओर से पैसे धोखाधड़ी कर काट लिए गए, वहीं उन्होंने बताया कि 6 सितंबर की शाम को अपनी कार से खटीमा की ओर से अपने घर वापसी कर रहे थे, उस समय उनके पास टोल पास भी मौजूद था, उन्होंने टोल कर्मियों को टाल पास दिखाया और टोल प्लाजा से एंट्री करी, और वह जब घर पहुंचे तो उनके खाते से भी टोल कट चुका था,
यह खबर भी पढ़े: खटीमा प्रभु नेत्रालय के द्वारा जमौर ग्राम सभा में निशुल्क आंखों की जांच कैंप आयोजित किया गया,
वहीं शिकायत कर्ता विरेंदर सिंह का कहना है, कि उन्होंने मंथली पास जारी करवा रखा है, जिसका शुल्क वह पूर्व में ही टोल प्लाजा को अदा कर चुके हैं, वहीं उन्होंने बताया कि उनका टोल प्लाजा मंथली पास की अवधि 2.9.2024 से 30.9.2024 तक बाकी है, उसके बावजूद भी टोल प्लाजा के द्वारा उनके बैंक खातों से धोखाधड़ी कर पैसे की निकासी कर ली गई जिसकी शिकायत वीरेंद्र सिंह पुत्र लश्कर सिंह ने उप जिला अधिकारी कार्यालय खटीमा में दर्ज करवाई और टोल प्लाजा गर्मियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, खटीमा के बानूसी टोल प्लाजा पर पूर्व में भी विवाद होते रहे हैं।
यह खबर भी पढ़े: Udham Singh Nagar News: 40 माध्यमिक स्कूलों की जल्द की जाएगी मरम्मत
