सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रमेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सीएम की दीर्घायु की कामना को लेकर हवन यज्ञ आयोजित किया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रमेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सीएम की दीर्घायु की कामना को लेकर हवन यज्ञ आयोजित किया।
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को खटीमा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रमेश जोशी के नेतृत्व में पीलीभीत रोड हनुमान मंदिर में सीएम की दीर्घायु की कामना को लेकर हवन यज्ञ आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने भजन कीर्तन का भी मंदिर में आयोजन किया।
भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता इस आयोजन में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर खटीमा उनके गृह क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। प्रदेश की खुशहाली व सीएम धामी की दीर्घायु की कामना को लेकर नगर के हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ कीर्तन का आयोजन किया गया है।