खटीमा वन विभाग की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण पर वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने के लिए दिए सख़्त निर्देश,
खटीमा एसडीओ संचिता वर्मा ने अवैध अतिक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
खटीमा भारत नेपाल सीमा पर खटीमा रेंज के अंतर्गत मेलाघाट क्षेत्र में वन महोलिया गांव के समीप वन भूमि पर अतिक्रमण कर पोल्ट्री फार्म निर्माण किए जाने की सूचना पर उप प्रभागीय वनाधिकारी संचिता वर्मा तथा वन क्षेत्राधिकारी खटीमा द्वारा स्टाफ सहित मौके का निरीक्षण किया गया।
वहीं विभाग द्वारा प्रश्नगत भूमिका एसएसबी के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ भी संयुक्त निरीक्षण किया गया। वहीं वन विभाग द्वारा संबंधित अतिक्रमणकारियों को यथाशीघ्र स्वत: अतिक्रमण हटाने के लिए सूचित किया गया। साथ ही पुनः वन भूमि पर अतिक्रमण न करने के लिए चेतावनी भी दी गई।
वहीं अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है, यदि ससमय वन भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वन विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा तथा अतिक्रमण हटाने का व्यय संबंधित अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। वहीं उप प्रभागीय वनाधिकारी संचिता वर्मा द्वारा वन विभाग के स्टाफ को प्रश्नगत भूमि पर नजर रखने व किसी भी प्रकार के अन्य अतिक्रमण किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।