उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा झनकट द्वारा ऋण वितरण शिवर का आयोजन कर 11लाख रूपये धनराशी का ऋण वितरण किया,

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा झनकट द्वारा ऋण वितरण शिवर का आयोजन कर 11लाख रूपये धनराशी का ऋण वितरण किया,

उधम सिंह नगर: खटीमा के झनकट शाखा उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया, इस दौरान ग्रामसभा पहनिया तथा बानूसी, झंनकट की महिलाओं को ऋण धनराशि वितरण की गई।

वही इस पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक अमोल वासे, तथा सहायक प्रबंधक स्वाति दुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा झनकट द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने तथा लघु उद्योगों तथा रोजगार करने हेतु अनुसूचित जनजाति जीविका अवसर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ऋण शिविर का आयोजन कर ऋण वितरण किया गया,

इस दौरान उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा झनकट के द्वारा 22 परिवारों को रू 50,000 रूपये प्रति परिवार को ऋण धनराशी वितरित की गई, इस दौरान कुल 11लाख रूपये की ऋण धनराशि वितरण की गई, वही इस शिविर को सफल बनाने के लिए महिला जनजाति सेवा समिती से गंगा राणा, सुरेश सिंह और भुपेन्द्र सिंह राना द्वारा सहयोग किया, साथ ही इस दौरान उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक शाखा अधिकारी विपूल चन्द रमोला, पियुष उपाध्याय, आनंद कुमार, मुकुल कुमार पाण्डे आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *