Smart Meter: उधम सिंह नगर में बिजली का स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी, जानिए क्या बोल रहे हैं अधिकारी

Udham Singh Nagar: विद्युत विभाग रुद्रपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता एससी त्रिपाठी ने बताया कि मीटर खराब होने के बाद अब उपभोक्ताओं को अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

Smart Meter: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बाद अब उधम सिंह नगर जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य अब शुरू हो चुका है. विद्युत विभाग द्वारा प्रथम चरण में पावर हाउस के फीडर में लगे मीटरों के स्थान पर स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर लगाने का कार्य शुरू हो चुका है, इसके साथ ही औद्योगिक कनेक्शन, कमर्शियल कनेक्शन (दुकानों) और घरेलू कनेक्शन के सर्वे का कार्य बहुत तेजी के साथ चल रहा है।

सर्वे पूरा होते ही औद्योगिक कनेक्शन वाले मीटरों के स्थान पर स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर लगाया जाएगा. इसके उपरांत विद्युत विभाग द्वारा कमर्शियल और घरेलू कनेक्शन के लिए लगे पुराने मीटरों की जगह पर ने मीटर लगाएं जाएंगे. जिले में विद्युत विभाग द्वारा लगभग 3.5 से 4 लाख स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर लगाने की योजना है. इसके लिए विद्युत विभाग की कई टीमें दिन काम में जुटीं हुई है।

वहीं स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर के सर्वे के साथ ही इसका विरोध भी शुरू हो चुका है, लोगों का आरोप हैं कि जिस प्रदेश में विद्युत का उत्पादन होता है उस प्रदेश के लोगों को विद्युत के लिए सबसे ज्यादा खर्च करना पड़ता है. अब स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर आने से सबसे ज्यादा दिक्कतें गरीब परिवारों को होने वाली है सरकार को इस विषय पर ध्यान देने की जरूरत है।

नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर लगने के बाद अगर किसी उपभोक्ता का मीटर खराब हो जाएगा तो उपभोक्ता को जेई और लाइन मैन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. विद्युत विभाग रुद्रपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता एससी त्रिपाठी ने बताया कि मीटर खराब होने के बाद अब उपभोक्ताओं को अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. हमारी टीम खराब मीटर को बदलकर नए मीटर लगाकर जाएगी, इसके लिए उपभोक्ता को शुल्क नहीं देना होगा।

विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए प्रीपेड विद्युत मीटर के विद्युत बिल में छूट दे रहा है. इस छूट का लाभ औद्योगिक, कॉमर्शियल और घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को भी मिलने वाला है. विद्युत विभाग रुद्रपुर सर्किल अधीक्षण अभियंता एस सी त्रिपाठी ने बताया कि घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ता को 4 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जबकि कॉमर्शियल और उद्योग कनेक्शन को 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

उपभोक्ताओं को मिलेगा 24 घंटे का समय
स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर का रिचार्ज खत्म होने के बाद उपभोक्ताओं को कम से कम 24 घंटे का समय मिलेगा. विद्युत विभाग के रुद्रपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता एससी त्रिपाठी ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद अगर किसी उपभोक्ता का रिचार्ज खत्म हो जाता है तो उनके पास रिचार्ज करने के लिए कम से कम 24 घंटे का समय मिलेगा. उपभोक्ता चाहें तो अपना रिचार्ज ऑनलाइन कर सकता है या विभाग के कार्यालय पर पहुंचकर जमा कर सकता है।

विद्युत विभाग रुद्रपुर के सर्किल के अधीक्षण अभियंता एससी त्रिपाठी ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर उधम सिंह नगर जनपद में लगाने के लिए लगभग दो महीने से क्षेत्र के औद्योगिक कनेक्शनों के सर्वे का काम चल रहा था, अब इसके साथ ही कमर्शियल (दुकानों) और घरों के कनेक्शनों सर्वे शुरू कर डाटा एकत्र किया जा रहा है।

इसके साथ पावर हाउस फीडर में प्रीपेड विद्युत मीटर लगने शुरू हो गए और अब इसे विद्युत विभागों के कार्यालयों में लगाने की तैयारी हैं. जिले में लगभग 3.5 लाख से 4 लाख स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर लगाने की तैयारी हैं जबकि रुद्रपुर सर्किल में लगभग 1.6 लाख स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर लगाएं जाने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *