मुंडेली स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस। सैकड़ों की संख्या में शिव मंदिर में दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालुओ के साथ रमेश चंद्र जोशी ने भी भगवान को शीश नवाया।
मुंडेली स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, सैकड़ों की संख्या में शिव मंदिर में दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालुओ के साथ रमेश चंद्र जोशी ने भी भगवान को शीश नवाया।
खटीमा नगर पालिका क्षेत्र मुंडेली में स्थित शिव मंदिर स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित वार्षिक संस्कार समारोह का आयोजन स्थानीय शिव मंदिर कमेटी के द्वारा किया गया। इस दौरान दूर दूर से सैकड़ों श्रद्धालु शिव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।
वहीं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा खटीमा नगर पालिका सीट से भाजपा के उम्मीदवार रमेश सिंह जोशी ने शिव मंदिर में भोले बाबा के दर्शन किए, और प्रसाद ग्रहण किया। तथा मंदिर कमेटी के 5 वर्ष पूर्ण होने की शुभकामनाएं मंदिर कमेटी के पदाधिकारीयो को दी, इस दौरान मंदिर कमेटी के पदाधिकारी पूर्व ग्राम प्रधान रामरेसर सिंह राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आजाद सिंह राणा, उप प्रधान अवतार सिंह राणा, हंसराज सिंह राणा, गणेश सिंह राणा, सूरज सिंह राणा, प्रमोद सिंह राणा ,धर्मेंद्र सिंह राणा कन्हैया सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।