भारत विकास परिषद् शाखा खटीमा का होली महोत्सव एवं वर्ष 2025-26 हेतु नई कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम दिनांक 12/03/2025 दिन बुधवार को बंधन बैंकेट हॉल लोहियाहेड रोड के सभागार में सम्पन्न हुआ, सर्वप्रथम भारत माता व विवेकानंद जी के चित्रों के सम्मुख प्रांतीय निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज अरोड़ा, प्रांतीय संरक्षक श्री हरीश जोशी,प्रांतीय महामंत्री श्री हरीश शर्मा,प्रांतीय संयोजक श्री विशाल गोयल व श्री नीरज खन्ना शाखा अध्यक्ष श्री सुनील रैदानी एवं महिला संयोजिका श्रीमती सोनिया सुनेजा जी द्वारा माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम् किया गया,
तदुपरांत प्रांत से आये प्रांतीय निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज अरोड़ा जी द्वारा चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराया गया l सर्वसम्मति से वर्ष 2025-26 हेतु नवीन कार्यकारिणी का चयन हुआ जिसमे अध्यक्ष पद पर श्री नीरज वर्मा,सचिव पद पर श्री विवेक अग्रवाल एवम कोषाध्यक्ष पद पर श्री अमरनाथ गोयल जी का नाम प्रस्तावित हुआ,
तदुपरांत होली महोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध किया वही परिषद् के सदस्य श्री अमित सक्सेना जी ने अपने शानदार नृत्य से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया, महिला सदस्यों द्वारा मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए व विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, अंत में लज़ीज़ व्यंजनों का सभी ने लुफ्त उठाया, राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, कार्यक्रम में संजय कपूर, हरप्रीत महल, दलजीत खिंडा, सतीश गुप्ता , सतीश गोयल, दीपक बतरा , नवनीत गुप्ता, भुवन उप्रेती, अचल शर्मा, संतोष अग्रवाल, अनिल मित्तल, सुखजीत खिंडा, रेनू वर्मा, रीना शर्मा, मीनू गोयल, अमृता महल, मंजू खन्ना, नीता कपूर, चंचल अग्रवाल, रीमा मित्तल, ऋचा सक्सेना, ममता टंडन आदि उपस्थित उपस्थित रहे ।
