उत्तराखंड राज्य में निवासरत गरीब एवं असहाय दिव्यांग व्यक्तियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए फंड/खोखा दिया जाएगा,
कार्यालय न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखंड द्वारा समस्त जिलाधिकारी को दिनांक 28 मई 2025 को एक आदेश की प्रति जारी की गई।

वही इस पर अमित डोभाल प्रदेश संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ व अनिल कुमार दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक भारतीय जनता पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के गरीब असाहय दिव्यांग व्यक्तियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए फंड/खोखा दिए जाने की योजना अतिथि तक लागू न किए जाने के संबंध में आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखंड 12 तिलक रोड देहरादून को पत्र लिखकर अवगत करवाते हुए शासन से जारी आदेश के पत्रांक संख्या 1254 का हवाला देते हुए प्रति संकलन की गई थी।

