Udham Singh Nagar News: श्रीपुर बिचवा के निखिल बने लेफ्टिनेंट

खटीमा। श्रीपुर बिचवा के निखिल चंद ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड के बाद निखिल के लेफ्टिनेंट बनने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। निखिल के परिवार की पृष्ठभूमि सेना की रही है।

उनके पिता मनोहर चंद और दादा गोपाल चंद सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनके ताऊ जगत चंद भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। निखिल की माता रेखा चंद खटीमा के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि बड़ी बहन नेहा चंद पीएचडी कर रही हैं। निखिल ने खटीमा से 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद सैनिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *