जनपद (उधम सिंह नगर) खटीमा के ग्राम जादोपुर खेत में धान की पौध रोपण करने जा रहे मजदूर व्यक्ति जितेन्द्र सिंह पुत्र विश्राम सिंह पर गुलदार ने सुबह लगभग 5 बजे हमला कर दिया, अन्य मजदूर साथियों ने जब चीख सूनी तो शोर मचाया, उस के बाद गुलदार घायल को छोड़कर गन्ने के खेत की ओर भाग गया।
वहीं घायल को खेत मालिक जसवंत सिंह निवासी सुनपहर तथा अन्य मजदूर साथियों द्वारा खटीमा नागरिक चिकित्सालय में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गुलदार के हमले में घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, वही इस घटना की जानकारी मिलते ही खटीमा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया,

वही खेत मालिक जसवंत सिंह निवासी ग्राम सुनपहर खटीमा ने दी जानकारी में बताया कि 8 मजदूर धान की रोपाई लगाने के लिए जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश से आए है, जिसमें मृतक व्यक्ति जितेंद्र सिंह पुत्र विश्राम सिंह उम्र लगभग 45वर्ष निवासी ग्राम खन्नका तहसील बीसलपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश का निवासी बताया गया है, मृतक जितेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी दीप माला सहित चार बच्चे हैं, दो लड़कियां नेहा उम्र लगभग 18 वर्ष अंशिका उम्र लगभग 16 वर्ष दो लडके अनुराग लगभग 14 वर्ष आयुष लगभग 12 वर्ष हैं, परिवार आर्थिक रूप से मृतक जितेंद्र सिंह पर निर्भर था।
यह खबर भी बड़े????????????????????????????Uttrakhand: धामी सरकार के अग्नि सुरक्षा मानकों में बरती गई नरमी से अब राज्य भर में उघोगो को फायर एनओसी लेने में होगी आसानी,उद्योगपतियों में धामी सरकार के फैसले से खुशी की लहर,खटीमा सहित प्रदेश भर के व्यवसाइयों ने सीएम धामी का जताया आभार..