केआईटीएम महाविद्यालय में प्रेरणा और सम्मान का अद्भुद संगम
केआईटीएम डिग्री कॉलेज में प्रतिभा विद्यार्थी सम्मान समारोह का सफल आयोजन
10वीं व 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 300 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
उधम सिंह नगर: खटीमा केआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस तथा मीडिया पार्टनर अमृत विचार दैनिक हिंदी समाचार पत्र के सहयोग से प्रतिभा विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज, टनकपुर तथा चकरपुर सहित विभिन्न विद्यालयों के लगभग 300 छात्र-छात्राओं को जिन्होंने कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था तथा अपने विद्यालय परिवार व समाज को गौरवान्वित किया है उनको मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
केआईटीएम डिग्री कॉलेज के परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर सतपाल सिंह बिष्ट बतौर मुख्य अतिथि तथा खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करने के साथ ही शिक्षा के गुणवत्ता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का भी संदेश समाज को दिया गया।
वहीं केआईटीएम ग्रुप द्वारा की गई है यह पहल शिक्षा को एक नई दिशा और दशा देने में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम केआईटीएम ग्रुप के प्रबंध निदेशक कमल बिष्ट एवं ज्योति बिष्ट देखरेख में सम्पन्न हुआ। वहीं अमृत विचार खटीमा यूनिट के प्रमुख अजय कुमार सक्सेना की गरिमा में उपस्थिति रही। प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं के मेहनत और परिश्रम की सराहना करते हुए उनका हौसला अफजाई किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।