खटीमा: सर्व समाज, किसान नेता, सिख समाज ने सीएम को ज्ञापन भेज पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी की धर्मपत्नी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद में बीजेपी प्रत्यासी घोषित करने की मांग करी,
खटीमा: सर्व समाज, किसान नेता, सिख समाज ने सीएम को ज्ञापन भेज पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी की धर्मपत्नी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद में बीजेपी प्रत्यासी घोषित करने की मांग करी,
उधम सिंह नगर खटीमा: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के उपरांत अब उधम सिंह नगर जनपद में कौन जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा यह अभी बड़ा प्रश्न है। लेकिन अब इस पद पर दावेदारी को लेकर सिख समाज की दावेदारी सामने आई है।
खटीमा के सिख समाज ने इस दावेदारी को लेकर एक निजी होटल सभागार में बैठक कर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज निवेदन किया है की खटीमा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरदार रंजीत सिंह नामधारी की धर्मपत्नी जो की खटीमा के प्रतापपुर जिला पंचायत सीट से उधम सिंह नगर में सबसे अधिक वोटों से जीती है।उन्हे भारतीय जनता पार्टी उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्यासी घोषित करें।
सिख समाज के प्रमुख लोगो के अनुसार रंजीत सिंह नामधारी ने खटीमा ब्लॉक प्रमुख रहते हुए भी खटीमा विकास खंड में अभूतपूर्व विकास किया। अगर उनकी धर्मपत्नी अमनदीप कौर नामधारी जिला पंचायत अध्यक्ष बनती है तो जिले में भी विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।
वही सिख समाज के सभी प्रमुख लोगो ने एक मंच पर आकर सीएम धामी से मांग करी की उन्होंने अपनी भावनाओं से सीएम को अवगत कराया है की खटीमा से सिख समाज के जिला पंचायत सदस्य अमनदीप कौर नामधारी को इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करें।इसके साथ ही सिख समाज ने 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ चल फिर से सीएम धामी के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की अपनी चाहत को भी मीडिया के सामने रखा।
इस अवसर पर खटीमा गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा सरदार सेवा सिंह पूर्व अध्यक्ष नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता, गुरसेवक सिंह जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, गुरवंत सिंह सोनी डायरेक्टर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब, रमनदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, सविंदर सिंह, अवतार सिंह खिंडा, हरप्रीत सिंह, अनिल बत्रा, हरजीत सिंह, जितिन ग्रोवर, रमन दीप सिंह, पन्ना लाल, गुरदीप सिंह, सहित दर्जनों सिख समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।