भाजपा ब्लॉक प्रमुख की अधिकृत प्रत्याशी सरिता ने गाजे-बाजे के साथ कराया नामांकन,
ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हेतु भागीरथी राणा कथा कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख हेतु गौरव नेगी ने भी कराया नामांकन,
उधम सिंह नगर: खटीमा ब्लॉक सभागार में सोमवार को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख की दावेदार सरिता राणा, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख की दावेदार प्रत्याशी भागीरथी राणा तथा कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख के दावेदार प्रत्याशी गौरव नेगी ने अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा के अधिकृत तीनों प्रत्याशियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों व गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर ब्लॉक सभागार पहुंचे जहां उन्होंने आरओ आनंद सिंह नेगी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर नारेबाजी की, इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष गंभीर धामी, जिला महामंत्री सतीश गोयल, पूर्व अध्यक्ष नंदन खड़ायत, नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, पूर्व नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा, सोमनाथ मौर्य, रविंद्र राणा, रमेश राणा, राहुल सक्सेना, कमलदीप राणा, सूरज धामी, नरेंद्र बिष्ट तथा गणेश ठकुराठी आदि मौजूद रहे।