जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा और नानकमत्ता मंडी समिति में कच्ची आढ़तों पर धान तोल आज 4 अक्टूबर से शुरू हुई है, कृषि मंडी समिति में कच्ची आढ़तों पर आज से धान तोल शुरू होने पर क्षेत्रीय किसान धान की ट्रालियां लेकर सुबह से ही मंडी समिति परिसर में पहुंच गए थे।
नानकमत्ता मंडी समिति में कच्ची आढ़तों पर धान तोल शुरू।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह सहित अन्य किसान यूनियन सदस्य खटीमा मंडी परिसर में धन तोल के दौरान दिखे, वहीं नानकमत्ता मंडी समिति मे किसान नेता मलूक सिंह खिंडा धान तोल के दौरान मौजूद दिखे, वही इस पर नानकमत्ता वरिष्ठ विपणन अधिकारी जगदीश कॉलोनी तथा खटीमा वरिष्ठ विपणन अधिकारी केसी आर्या के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि किसानों और व्यापारियों के बीच नमी समझौते के अनुसार ही धान तोल सही मानकों के अनुरूप ही की जा रही है।
कच्ची आढ़तों पर धान तोल के दौरान मंडी परिसर में भाकियू टिकेत जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, भाकियू चंदूनी जिला अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर, ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह, बलदेव सिंह, जसविंदर सिंह बाजवा, इंद्रजीत सिंह, बलजीत सिंह, मनदीप सिंह, आदि उपस्थित रहे।