जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के झंनकट शाखा उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के द्वारा कृषि ऋण खंड में अपेक्षित वृद्धि तथा ऋण जमा अनुपात में अपेक्षित बृद्धि को ध्यान में रखते हुए आज ग्राम झनकट में कृषि क्रेडिट कैंप व वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
झंनकट उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक पीयूष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक की योजनाओं एवं सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी दी गई। क्षेत्रीय कार्यालय में ऋण विभाग के प्रबंधक दीपक पांडे द्वारा बैंक की कृषि, पशुपालन, बागवानी सहित अनेक योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया की उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के द्वारा अत्यंत सरलीकृत रूप में ऋण सुविधायें प्रदान की जाती हैं।
सहायक प्रबंधक राहुल कुमार द्वारा वित्तीय जागरूकता हेतु डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, मोबाइल बैंकिंग एवं इससे प्राप्त लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की गई, उक्त कैंप में कुल 17 ऋण प्रस्ताव 1.10 करोड़ स्वीकृत / वितरित / सोर्स किये गए, जिसमें कृषि खंड के 10 ऋण प्रस्ताव रु. 75.0 लाख सम्मिलित हैं। कार्यक्रम में डॉ आनंद मोहन रतूड़ी (स्वास्थ्य समन्वयक उत्तराखंड शासन, रीता बोरा ग्राम प्रधान झनकट, ललित बोरा, दीपक तिवारी ग्राम पंचायत अधिकारी, दुर्गेशवती आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।