चंपावत रीठा साहेब गुरुद्वारे में वीर बाल दिवस मनाया गया, गुरुद्वारा ग्रंथि निर्मल सिंह को किया सम्मानित,
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने रीठा साहिब गुरुद्वारे में सिखो के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी और साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी को शहीदी दिवस पर याद कर श्रद्धा पूर्वक नमन किया।
चंपावत रीठा साहब – वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने रीठा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका, इस दौरान सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी और उनके साहिबजादो (पुत्र) बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को याद कर श्रद्धा पूर्वक नमन कया, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत की अध्यक्षता में रीठा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के ग्रंथी निर्मल सिंह को सम्मानित किया।
तथा इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के संगठन जिला प्रभारी हिमांशु बिष्ट भी मौजूद रहे, हिमांशु बिष्ट ने आरोप लगाया कि पूर्व की कांग्रेस और विपक्षी दलों की सरकारों ने तुष्टिकरण की सियासत के कारण देश के समक्ष सही इतिहास प्रस्तुत नहीं किया, वही बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेेेेेतृत्व में सरकार ने हर साल 25 दिसंबर को वीर बल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, इस दौरान मंडल प्रभारी राजूूूू बिष्ट, सतीश पडे, निर्मल मेहरा, एडवोकेट गौरव पांडे, प्रदीप जोशी आदि उपस्थित रहे।