खटीमा में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।
जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में 26 जनवरी के पावन अवसर पर स्कूलों में छात्रों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, वही सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यों में ध्वजारोहण पूर्ण नियमानुसार किया गया, तहसील कार्यालय, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा खटीमा, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा झनकट, शिक्षा विभाग खटीमा, कोतवाली खटीमा, कृषि विभाग खटीमा आदि कार्यालयों में ध्वजारोहण पूर्ण नियमानुसार किया गया,
इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों कोई याद कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई, देश के बॉर्डर पर तैनात सैनिकों को भी नमन किया गया, इस दौरान राजनीतिक कार्यालय में भी ध्वजारोहण नियमानुसार पूर्ण धूमधाम से हुआ।
