व्यापार मंडल चुनाव मतगणना स्थल पर घमासान, उपनेता प्रतिपक्ष, विधायक खटीमा की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

व्यापार मंडल चुनाव में घमासान

उपनेता प्रतिपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

एसडीएम का डंडा घूमते वीडियो वायरल

मतगणना रोकने के बाद मतपेटियां प्रशासन द्वारा सील कर दी गई

खटीमा व्यापार मंडल चुनाव में मतगणना रुकने और मतपेटियां प्रशासन द्वारा सील किए जाने के बाद मामला गरमा गया है, उप नेता प्रतिपक्ष खटीमा विधायक भुवन चंद कापड़ी ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सत्ताधारी पार्टी और प्रशासन पर चुनाव को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए।

खटीमा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद प्रत्याशी अमन अरोड़ा के पक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कापड़ी ने कहां खटीमा व्यापार मंडल चुनाव की मतगणना स्नातन धर्म शाला में चल रही थी, वोटो की गड्डी बन चुकी थी, तो अचानक प्रशासन ने मतगणना स्थल पर कूच कर मामले में हस्तक्षेप का आरोप लगाया। और मतगणना को रोक कर मत पेटियां सील कर दी गई।

व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के प्रतिबंधि प्रत्याशी रवीश भटनागर ने फर्जी बोर्ड डालने के आरोप लगाए, वही इसके बाद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच वाद विवाद होने और प्रशासन के द्वारा लोगों को मतगणना स्थल से बाहर किया गया, कापड़ी ने कहा प्रत्याशी अमन अरोरा जीत के करीब दिखे तो प्रशासन मौके पर पहुंचा, और मतपेटियां को सील कर दिया।

वही व्यापार मंडल अध्यक्ष पद प्रत्याशी अमन अरोरा के समर्थकों द्वारा भाजपा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए, वहीं उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का कहना है, कि प्रशासन ने मतपेटी सील कर मतगणना पुनः कब की जाएगी, इस को समय नहीं दिया गया है,

वहीं उन्होंने प्रशासनिक उच्च अधिकारियों से अपील करी है कि जल्द से जल्द न्याय पूर्वक मतगणना करवाई जाए, व्यापार मंडल पद के प्रत्याशी अमन अरोड़ा ने प्रशासन से गुहार लगाई है, कि जल्द से जल्द प्रशासन मतगणना न्याय पूर्वक करवाए।

वही एक वायरल वीडियो में उपजिलाधिकारी तुषार सैनी व्यापारियों के ऊपर डंडा घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं, इससे व्यापारियों के बीच प्रशासन की छवि प्रभावित हुई, व्यापार मंडल के चुनाव में प्रशासन की जोर जबरदस्ती का जबरदस्त विरोध हुआ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *