एसपी द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली गई
सभी पुलिसकर्मियों को परेड कराई गई तथा शस्त्र ड्रिल करायी गई
पीलीभीत: एसपी द्वारा यूपी-112 की गाड़ियों (पीआरवी) को चेक किया गया तथा उनके चालकों से गाड़ी की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही पीआरवी पर उपलब्ध जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता की जांच की गई और आपात स्थिति में उनके प्रयोग से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के सही रख-रखाव एवं प्रयोग के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में स्थित केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, अग्निशमन शाखा, फायरिंग बट, आदेश कक्षका निरीक्षण किया गया तथा स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,
