उत्तर प्रदेश) के रेस्पिरेटरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. ललित सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें 23 मार्च 2026 को अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (SCCM – USA) के 55वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अमेरिकन कॉलेज ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन द्वारा प्रतिष्ठित फैलोशिप एफसीसीएम (FCCM) से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान क्रिटिकल केयर मेडिसिन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को प्रदान किया जाता है। अब तक बहुत कम भारतीय चिकित्सकों को यह प्रतिष्ठित फैलोशिप प्राप्त हुई है।

जिनमें डा. ललित सिंह का नाम शामिल होना देश और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। डा. ललित सिंह इससे पहले भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मान और फैलोशिप हासिल कर चुके हैं। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने परिवार, गुरुजनों, मित्रों और मरीजों को दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों के विश्वास और मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
उन्होंने एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन श्री देव मूर्ति और डायरेक्टर श्री आदित्य मूर्ति का भी आभार जताया, जिन्होंने उन पर विश्वास कर मरीजों की सेवा का अवसर दिया। डा. सिंह ने कहा कि भविष्य में वह क्रिटिकल केयर सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, उत्कृष्ट उपचार उपलब्ध कराने और विशेष रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत चिकित्सकों को क्रिटिकल केयर का प्रशिक्षण देने पर काम करेंगे। उनका उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों तक बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है
