Khatima: सीएसडी कैंटीन के लोकार्पण कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 9 अप्रैल को करेंगे।
: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 7.15 करोड़ की लागत से निर्मित सीएसडी का लोकार्पण करेंगे 9 अप्रैल को
: राजीव नगर चौराहा से सजेंगे स्वागत पांडाल
: कार्यक्रम की भव्यता एवं दिव्यता के लिए आयोजित बैठक में दायित्व धारी नामित
उधम सिंह नगर खटीमा में शौर्य सम्मान समारोह एवं सीएसडी कैंटीन के लोकार्पण कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 9 अप्रैल को करेंगे। कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए कई दायित्व धारी नामित किए गए हैं।
नगर पालिका के सभागार में रमेश जोशी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में वक्ताओं ने कार्यक्रम की भव्यता को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 7 करोड़ 15 लाख की लागत से निर्मित सीएसडी कैंटीन के लोकार्पण अवसर पर देश एवं प्रदेश से प्रतिभाग करने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए भाजपा एवं उसके सहयोगी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी स्वागत पांडाल लगाएंगे। इसके लिए अलग-अलग दायित्व धारी नामित किए गए हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने संगठन के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए बखूबी दाईत्व निर्वहन की अपील की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देशभर के पूर्व सैनिक एवं अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए राजीव नगर बैंड अल्केमिस्ट रोड़ एवं मुडे़ली चौराहे से आना-जाना जारी रहेगा। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दान सिंह रावत, जीवन सिंह धामी, भुवन भट्ट, सोमनाथ मौर्य, सतीश भट्ट, रमेश जोशी, सतीश गोयल, शुभम पटवा, आशीष श्रीवास्तव, राहुल सक्सेना आदि मौजूद रहें।