अतिक्रमण की भूमि पर खेती करने वाले किसानों को नहीं मिलेगी खाद,
यूरिया की काला बाजारी करने वालों पर होगी सुसंगत धराओं में कार्यवाही,
खटीमा। विकासखंड सभागार में मुख्य कृषि अधिकारी डॉक्टर वीके यादव की अध्यक्षता में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सहकारिता एवं स्थानीय फुटकर विक्रेताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस मौके पर समस्त किसानों को उर्वरकों का सीमित वह वैज्ञानिक विधि के अनुसार ही उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। कृषि गोष्ठी में किसानों को प्रति हेक्टेयर पांच बैग यूरिया, दो बैग डीएपी/एनपीके या एसएसपी 6 बैग भू अभिलेख खतौनी अथवा स्टांप पेपर पर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए। इसके अतिरिक्त उर्वरक की मांग किए जाने पर जिला स्तरीय अधिकारियों से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
खटीमा उर्वरक व पेस्टिसाइड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलखन मौर्य थोक एवीएन फूटकर व्यापारियों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, पीओएस मशीन से यूरिया की निकासी तथा किसानों को वितरण किये जाने वाली खाद का वितरण किस प्रकार रखना है इसकी भी जानकारी स्थान व्यापार से सांझा की,
वहीं मुख्य कृषि अधिकारी वीके यादव ने सख्त लहजे में निर्देश दिया कि उर्वरकों की कालाबाजारी करने पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही उन्होंने बताया कि अतिक्रमण की भूमि पर खेती करने वाले किसानों को उर्वरक व कृषि निवेश उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। मुख्य कृषि अधिकारी यादव ने कहा कि समय-समय पर जिला स्तरीय व स्थानीय सतर्कता दल द्वारा जांच व निगरानी की जाएगी।
वहीं सहायक कृषि अधिकारी कुंदन मनोला द्वारा कृषि निवेश केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने वाले निवेशों जैसे बीज, खरपतवार नाशक, फफूंद नाशक, कीटनाशक, जैव रसायन एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग व उपलब्धता के विषय में जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी डॉक्टर वीके कुमार यादव, पादप सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर एनसी जोशी, सहायक जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद यासीन, सहायक कृषि अधिकारी कुंदन मनौला, संदीप कुमार, अमित कुमार पाण्डेय, ईश्वरी दत्त पाण्डेय, नवीन कन्याल, पेस्टिसाइड्स एसोसिएशन खटीमा के अध्यक्ष राम लखन मौर्य, नवीन सिंगल, कमलाकर सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरदीप सिंह सहित सभी फुटकर विक्रेता तथा कृषकगण उपस्थित रहे।