हरेला पखवाड़े में सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प, गीता धामी के निर्देशन में खेलड़िया विद्यालय में वृक्षारोपण और पौध वितरण, ग्रामीणों ने ली देखभाल की शपथ..

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को खटीमा के ग्राम खेलड़िया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी ने किया।

पौधा लगाना ही नहीं, देखभाल भी जरूरी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मनोज शाही ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने सेवा संकल्प फाउंडेशन और गीता धामी की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए सभी से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से आए डॉ. अजय प्रभाकर ने कहा कि सेवा संकल्प फाउंडेशन प्रदेशभर में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और जरूरतमंदों के कल्याण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन समाज की अंतिम पंक्ति तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जनभागीदारी बढ़ा रहा है। हरेला पर्व पर आयोजित यह अभियान प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सशक्त संदेश है।

सैकड़ों पौधे वितरित, लिया गया संकल्प कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही सैकड़ों ग्रामीणों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे केवल पौधे ही नहीं लगाएंगे, बल्कि उनके पूर्ण विकसित होने तक उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे। इस अवसर पर *क्षेत्र पंचायत सदस्य सनकेशी, इंदु देवी, पूर्व ग्राम प्रधान हृदयानंद, रामायण राम श्रीकांत, महेश जोशी, शंकर दत्त जोशी, रामदरस, राजू, सतीश, दयानंद* सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *