बलजीत सिंह बने उधम सिंह नगर के नए जिला प्रवर्तन अधिकारी
उधम सिंह नगर रुद्रपुर: उत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह को जनपद उधम सिंह नगर का नया जिला प्रवर्तन अधिकारी नियुक्त किया गया है इस नवीन नियुक्ति से विभाग में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चल रहे हैं अभियानों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है बलजीत सिंह इससे पहले जनपद के ही खटीमा क्षेत्र में क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं,
खटीमा कार्यकाल के दौरान उनके कार्य प्रणाली और अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के प्रयासों को काफी सराहा गया था जिले की संवेदनशील सीमाओं से भली-भांति परिचित होने के कारण उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए एक योग और अनुभवी भी अधिकारी माना जा रहा है जिला प्रवर्तन अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उनके सामने जिले में अवैध शराब की तस्करी रोकने राजस्व वृद्धि करने और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने जैसी अहम जिम्मेदारियां होगीं विभाग और स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि उनके आने से आबकारी विभाग के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता और सख्ती आयेगी
