सेवा संकल्प अभियान के समापन पर खटीमा में चला स्वच्छता अभियान
सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद खटीमा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने किया।

अभियान के दौरान नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। पालिकाध्यक्ष ने व्यापारियों से पॉलिथीन का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इस दौरान प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कागज से बने थैलों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी और संस्कार है। सभी मिलकर पॉलिथीन मुक्त, स्वच्छ एवं सुंदर खटीमा के निर्माण में योगदान दें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी प्रियंका, विजय गौरव, शिवम कुमार, राजीव कुमार, नरेंद्र गुप्ता, नीरज गौरव समेत अन्य कर्मचारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।