वार्ड-19 वृंदावन का पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, सड़क निर्माण के दिए निर्देश
नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बुधवार को वार्ड नंबर 19 वृंदावन का स्थलीय निरीक्षण कर मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड में सड़कों की स्थिति का अवलोकन किया और जिन सड़कों का निर्माण अतिशीघ्र कराया जाना है, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना पालिका की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से वह स्वयं वार्डों में जाकर धरातलीय स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वार्डवासियों ने पालिकाध्यक्ष की सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का स्वयं मौके पर पहुंचकर समस्याएं सुनना विश्वास बढ़ाता है। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि आनु दरियाल, विजय कुमार, राज सिंह, कमान सिंह, पार्वती धामी, तारा धामी, सरिता राणा, निर्मला पुजारी, पुष्पा चुफाल, बसंत सिंह धामी, गोविंद सिंह, नवीन पुजारी, विनीत राणा सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे।