कांग्रेस ने मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ दी हैं – अजय टम्टा

कांग्रेस ने मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ दी हैं – अजय टम्टा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद अल्मोड़ा में सियासत गरमा गई है। सोमवार को अल्मोड़ा पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़े शब्दों में आलोचना की।

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के पास कोई ठोस नीति नहीं बची है। पिछले 12 वर्षों से लगातार हार मिलने के बाद कांग्रेस बुरी तरह बौखला चुकी है। इन 12 सालों में कांग्रेस ने मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ दी हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी प्रधानमंत्री को ‘मौत का सौदागर’ कहती है, तो कभी उन्हें ‘चाय वाला’ कहकर उनके संघर्षों का उपहास करती है। कांग्रेस अब देश में अपना जनाधार खो चुकी है, जिससे बौखलाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए बेहद दुखद है।

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा यूपी में उत्तराखंड वासियों को घुसपैठिया बताने वाले बयान पर भी केंद्रीय मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बयान निंदनीय है। देवभूमि के लोगों का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

अजय टम्टा ने कहा कि इसके लिए दोनों नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही कांग्रेस को सपा प्रमुख के इस बयान पर चुप्पी साधने के बजाय जवाब देना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस और सपा का गठबंधन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *