खटीमा ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी ने नोडल अधिकारी दिनेश यादव के साथ विभिन्न क्षेत्रों जैसे बग्घा 54, मेलाघाट, मोहम्मदपुर भुड़िया, प्रतापपुर गांव का दौरा किया,
खटीमा ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी के द्वारा उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिए गए प्रस्तावों पर कार्यवाही करते हुए शनिवार को सीएम धामी के निर्देश पर नोडल अधिकारी दिनेश यादव एवं ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी जी ने खटीमा क्षेत्र के बग्घा 54, मेलाघाट, मोहम्मदपुर भुड़िया, प्रतापपुर गांव का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने प्रतापपुर- सत्रहमिल रोड, सड़ासाड़िया से प्रतापपुर न0 5 होते हुए प्रतापपुर न 0 7 तक रोड का नवीनीकरण एवं चौड़ीकरण करवाने का का आश्वासन देते हुए, अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने को कहा।
बग्घा 54 में मोहन सिंह चुफाल, प्रकाश कुमार, धर्म सिंह दसौनी, भाष्कारानंद जोशी, लाल सिंह बोरा की मांग पर पांच किलोमीटर टाइल्स रोड का एस्टीमेट तैयार करने के लिए आरडब्लूडी के अधिकशासी अभियंता पंकज कुमार को दिए हैं। यहां यादव ने बग्घा के अंदरूनी मार्गों को भी देखा।
बग्घा 54 के बाद यादव नेपाल सीमा पर स्थित मेलाघाट गांव पहुंचे। यहां गांव के अंदर जाने वाली तीन किलोमीटर सड़क और अंदरूनी चार सड़कों को शीघ्र बनवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। इसके अलावा यादव ने मोहम्मदपुर भुड़िया गांव में देवहा नदी से हो रहे कटाव को देखते हुए वहा पिचिंग के निर्माण, परवीन नदी में सफाई का स्टीमेट बनाने को कहा।
खटीमा बग्घा 54 गांव में स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से यहां मार्ग के निर्माण की मांग उठा रहे थे। इस मामले में बग्घा 54 और मेलाघाट के ग्रामीण संपर्क मार्ग की मांग उठा रहे थे। उधर मोहम्मदपुर भुड़िया के ग्रामीण देवहा नदी से हो रहे नुकसा और प्रतापपुर के लोग परवीन नदी के ओवर फ्लो होकर गांव की ओर पानी का रुख बदलने से हो रहे नुकसान से निजात दिलाने की मांग सीएम पुष्कर सिंह धामी से कर रहे थे।
वही यादव ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी से स्वीकृति मिलने के बाद यह कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इस मौके पर कुलतार सिंह, अमरजीत सिंह, ग्राम प्रधान मोहम्मदपुर भूड़िया नरेन्द्र सिंह, घनश्याम, उमाशंकर, विकास विश्वास, राकेश, रवि आदि लोग मौजूद रहे।