उत्तरप्रदेश पीलीभीत। पाबंदी के बाद भी कटरूआ बेचने पहुंचे दो लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी शहर के निकट बरहा गांव के रहने वाले हैं। उनके पास सात किलो कटरूआ भी बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
शुक्रवार को सख्ती के बावजूद शहर के रेलवे स्टेशन के निकट कटरूआ बिक्री करने की सूचना पर सामाजिक वानिकी पीलीभीत रेंज की टीम ने छापामारी की। मौके से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। उनके पास से सात किलो कटरूआ बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम पवन, विक्की निवासी बरहा बताया।
दोनों को हिरासत में लेकर रेंज कार्यालय लाया गया। दोनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि कटरूआ बेचना और खरीदना वन अपराध की श्रेणी में आता है। जिसे बढ़ावा न दिया जाए। ऐसा करते पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वही पूरनपुर में भी एक को पकड़ा…
पूरनपुर। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को पकड़िया चौराहे से मोहल्ला रजागंज निवासी मोहम्मद राशिद को आधा किलो कटरुआ के साथ गिरफ्तार किया। डिप्टी रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि स्टेशन चौराहा पर कटरूआ बिक्री करने वाले नहीं मिले। पकड़िया चौराहे से पकड़े गए युवक के खिलाफ भारतीय वन्य जीव अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है