खटीमा मुख्य चौक पर भारी बारिश के चलते हुआ जल भराव, नगर पालिका की नालियां बंद, नागरिक चिकित्सालय परिसर में लगभग 1 फीट पानी भरा।
उत्तराखंड में मानसून की पहली बारिश शुरू हुई तो पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क मार्ग में मालवा गिरने की खबरें सामने आई, वहीं बात खटीमा की करी जाए तो 2 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से खटीमा नागरिक चिकित्सालय परिसर तथा लिंक मार्ग पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
वहीं खटीमा मुख्य चौक पर भी जलवाराव जैसी स्थिति उत्पन्न है, इसका कारण है, कि नगर पालिका की नालियां बंद होने के चलते खटीमा मुखी चौक की सड़कों पर पानी भर गया है। नगर पालिका की नालियां चौक होने के चलते जल निकासी धीमी गति से होने के कारण सड़क में जल भराव हो गया है।
वही खटीमा नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, कि मानसून की पहली बारिश में ही जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, तो अभी मानसून सीजन बाकी है।
वही उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कई जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है, सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा समस्त जनपद के जिला अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।