लियो लायंस क्लब सिटी का तृतीय स्थापना समारोह आयोजित, प्रवीण उपाध्याय अध्यक्ष बनाए गए

खटीमा लायंस क्लब सिटी का तृतीय स्थापना समारोह 24 जुलाई 2024 को होटल बंधन इन में लियो क्लब के सदस्यों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, इस दौरान वृक्षारोपण, विद्यार्थियों की एजुकेशनल गुणवत्ता को बनाने के लिए लायंस क्वेस्ट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 321 B1 के मंडलाधीश लायन मुकेश जैन के आशीवचनो से सम्पन्न हुआ,

जिसमे लायन प्रवीन उपाध्याय अध्यक्ष बनाए गए, और लायन जितेन्द्र बत्रा सचिव, लायन संजय गुप्ता कोषाध्यक्ष को विधि विधान के तहत लायंस्टिक ईयर 2024-25 के लिए लायंस क्लब खटीमा सिटी के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई,

लखनऊ से आये चीफ गेस्ट मण्डलाधीश लायन मुकेश जैन ने खटीमा में आई बाढ़ राहत के लिए लायंस इंटरनेशनल से मदद करने का आश्वासन दिया, लायन आरसी मिश्रा ने क्लब के सभी सदस्यों का शपथ दिलाई, वही इस दौरान  लियो क्लब के दस नए पदाधिकारीयों को लायन अजय अग्रवाल ने शपथ दिलाई,

वहीं पूर्व में कार्यरत लाइंस क्लब सिटी के एक्टिव सदस्यों को सम्मानित भी किया गया, इस दौरान शांति पांडे, मोहन चंद्र, शिवम अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, महेश कोहली, नरेंद्र रौतेला, निर्मल न्योलीया, मनोज धामी, भरत बोरा, गुरमीत, भुवन जोशी, राजकुमार अरोड़ा, एचएस कालसी, विनीत गुप्ता आदि सैकड़ो लोग इंस्टालेशन सेरेमनी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *