78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी से आए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुंदन शर्मा (सेना मेडल) द्वारा किया गया सब यूनिट सिटी कॉन्वेंट स्कूल खटीमा का निरीक्षण,
खटीमा दिन मंगलवार को 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी से आए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुंदन शर्मा (सेना मेडल) द्वारा किया गया सब यूनिट सिटी कॉन्वेंट स्कूल खटीमा का निरीक्षण किया गया, विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एजुकेशनल डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान, सीनियर डिवीजन ए एन ओ लेफ्टिनेंट प्रकाश सिंह बिष्ट,तथा जूनियर डिवीजन ए एन ओ थर्ड ऑफिसर नीता उपाध्याय द्वारा कर्नल कुंदन शर्मा (सेना मेडल) को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया और एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान कमांडिंग अधिकारी को कैडेट्स हेतु एनसीसी से संबंधित सभी सुविधाओं एवं कार्य स्थलो से अवगत करा कर निरीक्षण कराया गया जिसमें ऑब्सटिक्सल कोर्स, ड्रिल ग्राउंड, एनसीसी रूम,एनसीसी स्टोर रूम, इंडोर शूटिंग रेंज,डिजिटल क्लास रूम आदि शामिल थे।
इस अवसर पर कमांडिंग कर्नल कुंदन शर्मा ( सेना मेडल) ने कैडेट्स को एनसीसी से सबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की और एनसीसी के महत्व को समझाते हुए देशसेवा के लिए प्रेरित किया एवं सुझाव दिए, इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी इंस्ट्रक्टर सतीश नाथ गोस्वामी उपस्थित रहें।
