आपदा से हुए कृषि हानि का आंकलन कर कृषि विभाग ने राजस्व विभाग को सौंपी रिपोर्ट
जनपद उधम सिंह नगर में विगत 8 और 9 जुलाई को भारी बारिश से आई दैवीय आपदा में किसानों की कृषि भूमी पर लगी फसल को भारी नुकसान पहुंचा था, जिस संबंध में तत्काल संज्ञान लेते हुए उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया था और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में हुई खराब फसलों का आंकलन करने हेतु टीमों का गठन कर किसानों का बाढ़ से नुकसान हुए फसलों का सर्वे किया जाए।
इसके लिए कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। वहीं गठित संयुक्त टीमों द्वारा बाढ़ आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का आंकलन किया गया है। वहीं इस मामले में मुख्य जिला कृषि अधिकारी डॉ अभय सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग के द्वारा बाढ़ आपदा से जनपद में हुई फसलों के नुकसान का आंकलन कर सर्वे रिपोर्ट राजस्व विभाग को सौंप दी है।
वही उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 1835.80 हेक्टेयर भूमि बाढ़ आपदा से प्रभावित हुई। वहीं खटीमा तहसील क्षेत्र में 1735.51 हेक्टर भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है, तथा जिसमे से 91.132 हेक्टेयर भूमि में फसलों पर मलवा चढ़ने से फसलों का नुकसान हुआ है। जिसमें 2 हेक्टेयर से अधिक वाले कृषक भूमी 838.11 हेक्टर शामिल है।
वहीं इस पर खटीमा तहसीलदार हिमांशु जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय संयुक्त सर्वे टीम द्वारा आपदा से हुए किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे कर लिस्ट राजस्व विभाग को सौंप दी गई है। जिसके लिए लगभग 3करोड़ 50लाख की डिमांड शासन को भेजी गई है, साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे ही धनराशि उपलब्ध होगी बाढ़ आपदा से प्रभावित किसानों को सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
