खटीमा सिटी कॉन्वेंट की अंडर 14 बालिका वर्ग ने सीबीएसई कलस्टर की वॉलीबाल प्रतियोगिता जीतकर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश किया।

खटीमा सिटी कॉन्वेंट की अंडर 14 बालिका वर्ग ने सीबीएसई कलस्टर की वॉलीबाल प्रतियोगिता जीतकर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश किया।

सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबाल टूर्नामेंट में खटीमा सिटी कॉन्वेंट स्कूल ने अपने शानदार खेल से एक बार फिर से साबित कर दिया कि उनकी टीम को हराना आसान नहीं है। जे एम एस वर्ल्ड स्कूल हापुड में आयोजित सीबीएसई कलस्टर 19वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिटी कॉन्वेंट की अंडर 14 बालिका वर्ग की टीम ने अपनी प्रथम प्रतिद्वंद्वी टीम डीडीपीएस गाजियाबाद को 25-18, द्वितीय टीम आर ए एन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर को 25-19 तथा अपने फाइनल मैच में जे एम एस हापुड की टीम को 25-14 से हराते हुए अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जबरदस्त जीत हासिल की और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता चयनित हुई।

सिटी कॉन्वेंट की टीम ने बेहतरीन समन्वय और आक्रमण से दर्शकों का दिल जीत लिया और विजय अभियान को जारी रख गोल्ड मेडल प्राप्त किया, सिटी कॉन्वेंट स्कूल की टीम के खिलाड़ियों और कोच का हौसला बुलंद है, और सभी उम्मीद कर रहे हैं कि आगे के मुकाबलों में भी यही जज्बा और जोश बना रहेगा। अब सिटी कॉन्वेंट की अंडर 14 बालिका वर्ग की टीम आगामी होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

वही सीटी कॉन्वेंट स्कूल की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय तथा प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड ने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करी और विजय छात्रों को शुभकामनाए दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *