खटीमा: आगामी गन्ना पेराई सत्र की समस्याओं को लेकर किसानों व फैक्ट्री प्रबंधन के मध्य हुई बैठक।

खटीमा: आगामी गन्ना पेराई सत्र की समस्याओं को लेकर किसानों व फैक्ट्री प्रबंधन के मध्य हुई बैठक।

उधम सिंह नगर: खटीमा तहसील सभागार में आगामी गन्ना पेराई सत्र में आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर सितारगंज फैक्ट्री प्रबंधन तथा खटीमा क्षेत्र के किसानों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।

जहां किसानों ने क्रय केंद्रों पर होने वाली दो प्रतिशत कटौती को बंद करने, क्रय केंद्र पर प्रति ट्राली लिए जाने वाले शुल्क को बंद करने, पर्याप्त मात्रा में क्रय केंद्र पर मजदूर की व्यवस्था करने, इंडेंट बढ़ाने तथा समय पर इंडेंट देने, केंद्र से गन्ना उठान समय पर करने, फैक्ट्री की क्षमता को बढ़ाने, सब्सिडी पर उन्नत प्रजाति के बीज की व्यवस्था करने, सब्सिडी पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने आदि समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

वहीं सहायक गन्ना आयुक्त आशीष नेगी ने आश्वासन दिया कि पिछले सत्र में जो समस्याएं आई थी आगामी सत्र में किसानों को उन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। बैठक में सितारगंज चीनी मिल मलिक आदित्य झांझी, जीएम केन रविंद्र सिंह ग्रेवाल, समिति सचिव महेन्द्र सिंह यादव, एससीडीआई उदल सिंह तथा चेयरमैन भगवंत सिंह खालसा, मनजिंदर सिंह भुल्लर जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (चंदूनी), बलराज सिंह, किसान नेता प्रकाश तिवारी, सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *