खटीमा: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के धान क्रय केंद्रों पर आज से धान की तोल शुरू।
जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा कृषि मंडी समिति में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के धान क्रय केन्द्र लग चुके हैं, जिस पर आज 1अक्टूबर 2024 से धान खरीद शुरू हो चुकी है,
वही इस पर खटीमा के वरिष्ठ विपणन अधिकारी जगदीश कलौनी ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के तीन धान क्रय केंद्र खटीमा कृषि मंडी समिति में लगाए गए है, जिन पर आज 1अक्टूबर से धान खरीद शुरू है, धान का समर्थन मूल्य ₹2300 प्रति कुंटल पर धान खरीद होगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के प्रति एक धान क्रय केंद्र पर 500कुंटल प्रतिदिन धान तोल की जाएगी।
वही खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के तीनो धान क्रय केंद्रों पर कुल 1500कुंटल प्रति दिन तोल की जाएगी, वही वरिष्ठ विपणन अधिकारी जगदीश कलौनी ने कहा की खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के क्रय केंद्र फसल खरीद हेतु तैयार है, तय मानकों के आधार पर धान फसल की खरीद 1 अक्टूबर आज से शुरू है, किसानों को धान तोल से संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु उच्च अधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए हैं।